{"_id":"5f6ce1ac8ebc3edbe202f77e","slug":"fraud-firozabad-news-agr4607621159","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फ्री वितरण के लिए आए 60 क्विंटल सरसों के बीज में गोलमाल की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फ्री वितरण के लिए आए 60 क्विंटल सरसों के बीज में गोलमाल की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। किसानों को फ्री बंटने के लिए आए करीब 60 क्विंटल सरसों का बीज के वितरण में गोलमाल की आशंका है। मुख्य गोदाम से बीज ब्लाकों के गोदामों पर नहीं भेजा गया। इस पर विभाग ने फिलहाल गोदाम प्रभारी को हटा दिया है।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधार के लिए उच्च और परिष्कृत श्रेणी के बीज उपलब्ध कराती है। किसानों को फ्री वितरण के लिए 60 क्विंटल सरसों का बीज भेजा गया था। शासन द्वारा भेजी गईं सरसों बीज की मिनी किट विकास भवन स्थित केंद्रीय बीज गोदाम में रखीं गईं। इसकी देखरेख और वितरण की जिम्मेदारी बीज गोदाम प्रभारी को दी गई लेकिन किट ब्लाकों के गोदामों पर भेजी ही नहीं गईं। ब्लाकों से यह शिकायत विभागीय अधिकारियों तक भी पहुंची। सदर ब्लाक के बीज गोदाम प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि गत फसलीय वर्ष में सरसों का बीज जिले में आने की जानकारी तो मिली। किसानों की डिमांड के आधार पर अधिकारियों से संपर्क भी किया लेकिन बीज की किट हमें कई बार कहने के बाद भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
मामला संज्ञान में है। सरसों बीज वितरण की पत्रावली मांगे जाने के बाद भी बीज गोदाम प्रभारी ने हमें नहीं दी। बीज गोदाम प्रभारी को हटा कर दूसरे को चार्ज दिया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी को कहा है।
विज्ञापन
डॉ हंसराज - उप निदेशक कृषि
बीज गोदाम प्रभारी को सरसों बीज वितरण से जुड़ी पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा है। बीज वितरण से संबंधित पत्रावली प्राप्त होने के उपरांत जांच करेंगे। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी