फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four years imprisonment to five including three real brothers

Firozabad News: तीन सगे भाइयों सहित पांच को चार वर्ष का कारावास

Tue, 31 Oct 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 31 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four years imprisonment to five including three real brothers
फिरोजाबाद। अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट इफराक़ अहमद ने सात वर्ष पुराने मामले में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पिटाई, गाली गलौज व धमकी देने में दोषी तीन सगे भाइयों सहित पांच को चार-चार वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर नौ-नौ हजार का अर्थदंड लगाया है। नहीं देने पर पांच-पांच माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। आधी धनराशि पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं। घटनाक्रम थाना शिकोहाबाद के ग्राम डाहिनी का 13 दिसंबर 2016 का है। वादी दिन में 11 बजे घर से दुकान पर जा रहा था। रास्ते में राजू ने अपने मकान के सामने रोकने के साथ जातिसूचक गाली गलौज की। पास खड़े शुभकेश, चन्द्रवेश, रिषीकेश तथा प्रदीप ने जाति सूचक गाली गलौज किए जाने के साथ लात घूसों से पिटाई की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर विवेचना उपरांत सभी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। मुकदमा सुनवाई को अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट इफराक अहमद की न्यायालय में हुई।
विज्ञापन

शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र सिंह सोलंकी ने केस को साबित करने के लिए हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट के कई उदाहरण को न्यायालय के समक्ष रखे। अपर जिला जज इफराक अहमद ने फाइल पर उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed