फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four wheelers and e-rickshaws banned in the market

Firozabad News: बाजार में चार पहिया और ई-रिक्शा प्रतिबंधित

Fri, 10 Nov 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four wheelers and e-rickshaws banned in the market
फिरोजाबाद। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने के कारण सिनेमा चौराहे से अंदर चार पहिया वाहन व ई-रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। सदर बाजार में जाम न लगे और लोग खरीदारी कर सकें इसके लिए यह कदम उठाया गया है। सभी बाजारों में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी, जिससे खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर बाजारों में खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ेगी। सदर बाजार स्थित बर्तन बाजार एवं सराफा बाजार के साथ अन्य बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ रहेगी। इसको ध्यान में रखते हुए सीओ सिटी कमलेश कुमार ने शहर के प्रमुख बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा है। शहर के गांधी पार्क चौराहे, जलेसर रोड चौराहे के साथ-साथ सिनेमा चौराहे, डाकखाना चौराहे, सराफा बाजार, बर्तन वाली गली एवं घंटाघर चौराहे, लोहा मंडी चौराहे पर पुलिस की टीमें मुस्तैद दिखाई देंगी। हर चौराहे पर ट्रैफिक के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी बाजार में गश्त करते दिखाई देंगे। शहर के नई आबादी वाले इलाकों में पुलिस की टीमें मुस्तैद दिखाई देंगी। बैंकों के आसपास भी चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed