{"_id":"61101f688ebc3e80ba59f2fd","slug":"four-thousand-characters-of-pradhan-mantri-awas-yojana-will-soon-get-the-first-installment-firozabad-news-agr5030472124","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के चार हजार पात्रों को शीघ्र मिलेगी प्रथम किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के चार हजार पात्रों को शीघ्र मिलेगी प्रथम किश्त
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के चार हजार पात्रों के खाते में शीघ्र ही प्रथम किस्त की धनराशि पहुंच जाएगी। जिले से चार हजार पात्रों की जांच कराने के बाद डीएम के माध्यम से इन्हें प्रथम किस्त जारी किए जाने की संस्तुति शासन को की गई है। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक पात्रों के खातों में धनराशि आ जाएगी। शेष छह हजार से अधिक आवेदकों की जीओ टैगिंग कराने के साथ जांच की जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 हजार से अधिक आवेदकों की जीओ टैगिंग का काम कोरोना संक्रमण के चलते रुक गया था। हालांकि कोरोना का संक्रमण कम होते ही जिले में जीओ टैगिंग का काम परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत ने सभी टीमों को लगाकर प्राथमिकता से कराया। इन सभी की जीओ टैगिंग कराने के बाद सत्यापन का काम कार्यदायी संस्था को सौंपा गया। सत्यापन के लिए टीमें क्षेत्रवार दौड़ी और चार हजार पात्रों का सत्यापन कर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई।
अब डीएम ने चार हजार पात्रों की सूची को फाइनल कर प्रथम किस्त जारी करने की संस्तुति कर दी है। इन चार हजार पात्रों में अधिकांश फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र के है। इसके साथ ही करीब 1100 पात्रों को दूसरी किस्त जारी की जाएगी। परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चार हजार पात्रों की जांच का काम पूरा कर लिया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पात्रों के बैंक खातों में शीघ्र ही प्रथम किस्त आ जाएगी।