फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four out of 19 complaints were disposed of on the spot in Sampoorna Samadhan Diwas

Firozabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतों में से हुआ चार का मौके पर हुआ निस्तारण

Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Four out of 19 complaints were disposed of on the spot in Sampoorna Samadhan Diwas
फिरोजाबाद। जसराना तहसील सभागार में एडीएम अभिषेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में आईं 19 शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगला नथुआ के प्रधान अजय कुमार ने शमशान की भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करने का आरोप लगा शिकायती पत्र दिया। बताया कि शमशान की भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण होना है लेकिन नहीं हो पा रहा है। केशपुरा निवासी संजू ने कुछ लोगों द्वारा अवैध रुप से खेल के मैदान पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। नगला स्वैटा निवासी कमरुद्दीन ने अपनी निजी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की।
विज्ञापन

गंगाशंकर निवासी मोहल्ला बेलमपुरी ने गलत तरीके से विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी का मुकदमा लगाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग की। मोहल्ला गाड़ीवान निवासी अनीषा ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में मकान दिलाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। भैंडी निवासी फूलन सिंह ने पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। अधिकांश शिकायतें अवैध रुप से कब्जों की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर अन्य शिकायतों को गुणवत्ता के आधार निस्तारित करने का निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी देहात रणविजय सिंह ने भी शिकायतों को सुना। इस दौरान तहसीलदार एसडीएम पारसनाथ मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed