फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four new gangs registered, 11 criminals under 24-hour police surveillance

Firozabad News: चार नए गैंग पंजीकृत, 11 अपराधियों पर पुलिस और सर्विलांस की 24 घंटे निगरानी

Wed, 20 May 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four new gangs registered, 11 criminals under 24-hour police surveillance
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। आदतन अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना रामगढ़ और थाना दक्षिण में कुल 4 नए शातिर गैंग (गैंग चार्ट) पंजीकृत किए हैं। इन गिरोहों के सरगनाओं समेत कुल 11 शातिर अपराधियों को चिन्हित कर पुलिस और सर्विलांस टीमों द्वारा उनकी 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी गई है। दोबारा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर इनके खिलाफ कुर्की और जिला बदर जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना रामगढ़ पुलिस ने लूट और गैंगस्टर एक्ट में आकाश गैंग को डी-90/2026 नंबर दिया है, जिसमें लीडर आकाश (निवासी नई आबादी रैना, थाना उत्तर) और सदस्य भोले उर्फ सोमप्रकाश (निवासी उत्तम नगर सैलई, थाना रामगढ़) शामिल हैं। थाना दक्षिण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले नरेंद्र गैंग को डी-92/2026 नंबर पर पंजीकृत किया है, जिसका लीडर नरेंद्र (हाल निवासी सुहाग नगर, स्थायी निवासी ग्राम रुपसपुर ठार मेवाराम, थाना लाइनपार) है और सदस्यों में शिवा उर्फ शिवम, अरविंद उर्फ हव्वा उर्फ टिन्ना व प्रमोद शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना दक्षिण पुलिस ने ही मारपीट व चोरी करने वाले आकाश उर्फ रामशंकर गैंग को डी-91/2026 संख्या पर दर्ज किया है, जिसका लीडर आकाश (निवासी हिमांयुपुर) है और सदस्य सनी कुमार व अनिकेत उर्फ लुक्का हैं। इसके अलावा थाना दक्षिण पुलिस ने राहगीरों से लूट करने वाले शिवम गैंग को डी-93/2026 नंबर पर दर्ज किया है, जिसका गैंगलीडर शिवम (निवासी संतनगर, थाना लाइनपार) और सदस्य हिमांशु है। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, इन सभी 11 सदस्यों की दैनिक गतिविधियों और ठिकानों पर सर्विलांस व स्थानीय पुलिस पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed