{"_id":"4f3d9e4beafd50b268fd938a31ec1b95","slug":"four-incidents-of-robbery-disclosed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की चार घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की चार घटनाओं का खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला फीराोजाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात पुलिस ने पेट्रोल पंप मुनीम से हुई लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि उनका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाशों से तमंचा, कारतूस और लूट की गई नकदी बरामद की है। उन्होंने चार लूट की घटनाओं का इकबाल किया है।
पुलिस को एटा रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के निकट एक कार में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने कार की घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम राहुल यादव निवासी सिकंदरपुर थाना एका, जितेंद्र उर्फ जयंती उर्फ पंडित निवासी मोहल्ला खेड़ा, रिंकू निवासी बाघई थाना सिंघी बताए। उनके कब्जे से तीन तमंचा, पांच कारतूस और 8450 रुपये की नकदी बरामद की गई। भागे हुए लुटेरे का नाम रवि यादव निवासी फेंड्स कालोनी थाना शिकोहाबाद बताया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 15 दिसंबर मैनपुरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने गुप्ता आटो मोबाइल पेट्रोल पंप के मुनीम से 4.05 लाख रुपये की नकदी लूटी थी। जुलाई में बर्तन व्यवसायी के कर्मचारी से भी 1.75 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।
छह लोगों ने की वारदात
पेट्रोल पंप के मुनीम के साथ लूट कांड की घटना को छह लोगों ने अंजाम दिया था। मुनीम से रुपयों का थैला सोनू निवासी इंद्रगण थाना सिरसागंज ने लूटा था। जबकि बाइक रवि चला रहा था। इसके अलावा इस लूट कांड में सहयोगी की भूमिका राहुल, जितेंद्र, रिंकू व संतोष ने निभाई। लूट के बाद रास्ते में ही सोनू ने 2 लाख रुपये बैग से निकाल कर अपने पास रख लिए थे। शेष रुपयों का बंटवारा मक्खनपुर में किया गया।
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी के मुनीम को भी लूटा
फीरोजाबाद। थानाध्यक्ष दक्षिण ने बताया कि शिकोहाबाद में पकड़े गए बदमाशों ने ही आगरा के कपड़ा व्यवसायी के मुनीम को लूटा था। पुलिस ने योजना बनाने वाले राहुल चक व सौरव गुप्ता निवासी करबला थाना दक्षिण को हिरासत में लिया है। राहुल चक ने बताया कि वह सदर बाजार स्थित गनपति साड़ी सेंटर के यहां नौकरी करता था। उसको इसकी जानकारी थी कि एक अक्तूबर को आगरा के कपड़ा व्यापारी का मुनीम केदारीलाल पुत्र उल्फत सिंह निवासी आंवलखेड़ा आगरा तकादा लेने के लिए आएगा। उसके पास लाखों रुपये की नकदी होगी। इस पर उसने अपने साथी केदारीलाल के साथ सिरसागंज के सोनू, जितेंद्र उर्फ जयंती, रवि, रिंकू व राकेश यादव के साथ लूट की योजना तैयार की। लूटी गई नगदी में से राहुल को 15 हजार व सौरव को 14 हजार रुपये दिए गए थे।
पीड़ित को तलाशने में जुटी पुलिस
पकडे़ गए बदमाशों ने जून माह में सेंट्रल चौराहा के समीप एक कपड़ा व्यापारी के मुनीम से 2.75 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिलवाया था। इसमें सौरव को 24 हजार और राहुल को 15 हजार रुपये मिले थे। यह मामला किसी भी थाने में दर्ज नहीं हुआ था।