लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड पहुंची कार, महिला सहित चार की मौत, छह घायल
फिरोजाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड पहुंच गई। हादसे में महिला सहित चार की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की है। यहां सियाज कार और सफारी में भिड़ंत हो गई। हादसे में सियाज कार सवार तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा।
यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव सिकहरा के पास 41 किलोमीटर पर सुबह 11:30 बजे आगरा की तरफ से लखनऊ की ओर जा रही सियाज कार से तीन लोग जा रहे थे। सियाज को मैनपुरी के बनर्जी नगर निवासी विनय यादव चला रहा था। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण तेज रफ्तार सियाज कार डिवाइडर को टकराने के बाद दूसरी लेन में पहुंच गई। इससे लखनऊ से आगरा की ओर आ रही टाटा सफारी और सियाज कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- फिर टूटे नियम: प्रतिबंध के बावजूद ताजमहल के सामने बगीचे में महिला ने पढ़ी नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक
हादसे में टाटा सफारी कार सवार बिजनौर के धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष प्रशांत तिवारी (47) उनकी पत्नी ममता (43), पुत्र प्रशस्त्र, पुत्री महक, कार चालक दीपक निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली व उनके रिश्तेदार विवेक पांडेय (35) आनंद विहार लखनऊ घायल हो गए। सियाज कार में सवार वृद्ध आरके पांडेय, उनकी पत्नी रीमा और बेटा दीपक पांडेय निवासीगण बी 299 सेक्टर 122 नोएडा और कार चालक विनय यादव निवासी बनर्जी नगर थाना मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन
परिजन ने बताया कि राजेश कुमार पांडेय मूलरूप से इटावा के इकदिल कस्बे के निवासी हैं। वह भिंड जिले में किसी न्यायिक कार्य से गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी व थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मरने वालों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.