फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four and a half lakh tricolor flags will be distributed in the district

Firozabad News: जिले में साढ़े चार लाख तिरंगा झंडों का होगा वितरण

Tue, 12 Aug 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four and a half lakh tricolor flags will be distributed in the district
तिरंगा अभियान की बैठक लेते सीडीओ शत्रोहन वैश्य। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में साढ़े चार लाख से अधिक तिरंगा झंडा बांटने का काम विभिन्न विभागों के द्वारा किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा इन तिरंगा झंडाें को तैयार करने का काम किया जा रहा है। विभागों की ओर से इन झंडों का वितरण कराया जा रहा है। ताकि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा झंडा लहराता दिखाई दे सके।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरईडी एवं जिला कोआर्डिनेटर एनआरएलएम सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में साढ़े चार लाख तिरंगा झंडा को तैयार कराने का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से किया जा रहा है। अभी तक डेढ़ लाख के करीब झंडों का वितरण विभाग की ओर से किया जा चुका है। तीन लाख के करीब झंडों को तैयार करके इनका शीघ्र ही वितरण कराया जाएगा। ताकि हर घर में तिरंगा झंडा लहराया दिखाई देना चाहिए।
विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग सफाई कराने में जुटा
फिरोजाबाद। डीपीआरओ धनराज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण अंचल में विशेष साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्कूल, पंचायतघर, ग्राम सचिवालय के साथ आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र आदि की साफ सफाई कराई जा रही है। घास कटवाने के साथ यहां तक जाने का रास्ता साफ कराया जा रहा है। ताकि लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्षदों और सफाई नायकों को किया तिरंगा झंडों का वितरण

फिरोजाबाद। नगर निगम में सोमवार को महापौर ने निगम पार्षदों एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजरों को तिरंगा झंडा का वितरण किया। सभी को तिरंगा वितरण के समय पावक का नाम पता और मोबाइल नंबर अंकित किए जाने की सलाह दी।

निगम के जीवाराम हॉल में सोमवार को तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम हुआ। महापौर कामिनी राठौर ने सभागार में मौजूद पार्षदों एवं क्षेत्रीय सफाई नायकों को लक्ष्य के अनुरूप तिरंगा झंडा का वितरण किया। वितरण के दौरान महापौर ने सभी मौजूद जनों को तिरंगा झंडा को सम्मान जनक तरीके से वितरण करने एवं पार्कों को निर्धारित समय पर सम्मान के साथ झंडा उतारने की सलाह भी दी।उन्होंने कहा कि तिरंगा वितरण के समय पावक का नाम,पता और मोबाइल भी अंकित किया जाए। तिरंगा वितरण कार्यक्रम में उपसभापति विजय शर्मा, सभी वार्डों के पार्षदगण व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल ने किया। उल्लेखनीय है कि निगम को एक लाख 20 हजार तिरंगा झंड़ों वितरण का लक्ष्य दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed