{"_id":"6692cb91837a29fcd7058834","slug":"four-accused-of-online-betting-gang-on-cricket-match-arrested-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-128910-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 Jul 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गैंग को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी, मोबाइल के अलावा एक बीएमडब्ल्यू कार भी बरामद हुई है। पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।
क्रिकेट मैच पर शहर में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। शहर के कुछ व्यक्तियों द्वारा मिलकर इस गैंग को संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने मंकुल महाजन निवासी मकान संख्या 371, शंभूनगर, मुरारीलाल निवासी मोहल्ला खेड़ा, दिलशाद एवं रिजवान निवासीगण नाई वाली मस्जिद के पास रूकनपुर शिकोहाबाद को स्टेशन रोड के पास से बीएमडब्ल्यू कार के अंदर क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 2700 रुपये नकद, सट्टा पर्ची, मोबाइल एवं एक बीएमडब्ल्यू कार भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।