फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former SP district president came to support

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के समर्थन में आए सपाई

Sat, 19 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 19 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Former SP district president came to support
फीरोजाबाद। पंचायत चुनाव के लिए बनी जिला संगठन की समिति से बाहर किए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने सपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके समर्थकों ने भी सपा जिलाध्यक्ष पर संगठन की नीतियों को ताक पर रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 बता दें कि शुक्रवार को पंचायत चुनाव के लिए गठित कमेटी में शामिल न किए जाने से पूर्व विधायक अजीम भाई ने नाराजगी जताई थी साथ ही सपा जिलाध्यक्ष पर षडयंत्र रचने, पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाते  हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की नसीहत दी थी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों की दुहाई देते हुए सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव पर मनमानी का आरोप लगाया। सपा में उपेक्षा का शिकार पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के लोग और जिलाध्यक्ष उनके खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। उन पर की गई किसी कार्रवाई का आज तक समुचित जवाब नहीं दिया गया। जबकि पार्टी में उनकी निष्ठा बरकरार है। विपक्ष के दौर में पार्टी के लिए तमाम कुर्बानियां दीं और अपनी पार्टी में बेगानों सा व्यवहार हो रहा है। जिलाध्यक्ष की इस कार्यप्रणाली से जिले भर के कार्यकर्ताओं में रोष और आक्रोश है। उधर, दूसरी ओर सपा नेता ओर पूर्व जिला सचिव राकेश राज झा ने बैठक कर जिलाध्यक्ष से पार्टी की नीतियों को ताक पर न रखने की अपील की है। राकेश झा ने कहा कि जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। अजीम भाई ने पार्टी में लोकसभा चुनाव का नेतृत्व किया और सांसद प्रत्याशी को दिल्ली तक पहुंचाया। वहीं गिरीश चंद्र झा, समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अजीम भाई का समर्थन किया है।
विज्ञापन



मुझे पूर्व जिलाध्यक्ष अजीम भाई का पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए इस संबंध में कुछ कहना ठीक नहीं होगा। समिति का गठन हाईकमान के निर्देशन में हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. दिलीप यादव , जिलाध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed