फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former Pradhan dies in accident, one injured

Firozabad News: हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, एक घायल

Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhan dies in accident, one injured
पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश का फाइल फोटो
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बहन के घर से दावत खाकर लौट रहे पूर्व प्रधान की बाइक और स्कूटी (एक्टिवा) की भिड़ंत में मौत हो गई। वहीं एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव रतौली निवासी सत्य प्रकाश (40) पूर्व प्रधान थे। वह शनिवार शाम बाइक से अपनी बहन राजकुमारी के घर परिवार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दावत खाने के बाद शनिवार रात साढ़े सात बजे घर वापस लौट रहे थे। वह मक्खनपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास पहुंचे थे कि एक एक्टिवा ने उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों वाहन सवार गिर गए। हादसे में सत्य प्रकाश को गंभीर चोट आई। वहीं एक्टिवा सवार भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने सत्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान हेलमेट पहने हुए थे। वहीं एक्टिवा सवार घायल को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बेटे, एक बेटी और पत्नी सीमा काे बिलखते हुए छोड़ गए है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed