फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former Congress Metropolitan President Haji Sajid Baig passes away

Firozabad News: कांग्रेस से पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग का निधन

Fri, 30 Jan 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 30 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Former Congress Metropolitan President Haji Sajid Baig passes away
फोटो-36-हाजी साजिद बेग।
फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग (48) का बृहस्पतिवार को आगरा में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। छह भाइयों में वह सबसे बड़े थे। उनके दो पुत्र एवं एक पुत्री है। उनके निधन की जानकारी होते ही उनके मूली वाला खेत स्थित आवास पर कांग्रेसियों की भीड़ लग गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव,महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू,मैनपुरी प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग, हाजी नसीर अहमद,धर्म सिंह यादव एडवोकेट,गुलाम जीलानी,जावेद उमर,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन







युवती से छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर स्थित बाजार से घर जा रही युवती के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। युवती के द्वारा शोरगुल मचाने पर युवक धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी घर पर जाकर परिजन को दी। परिजनों ने थाना दक्षिण में घटना को अंजाम देने वाले युवक विपिन के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed