फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Former Chief Minister Kalyan Singh had a deep attachment to the honeymoon

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का सुहागनगरी से था गहरा लगाव

Sun, 22 Aug 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Kalyan Singh had a deep attachment to the honeymoon
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से वार्ता करते टूंडला के पूर्व विधायक शिवसिंह चक (फाइल फोटो) - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्पाल कल्याण सिंह का सुहागनगरी से गहरा नाता था। भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का गठन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले के कद्दावर नेता एवं पूर्व वनमंत्री स्व. रघुवर दयाल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। पार्टी के गठन के समय जिले के जसराना क्षेत्र से बड़ी संख्या में नेता भाजपा छोड़कर राक्रांपा में चले गए थे। जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम सभा 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थन में एलआर इंटर कालेज जसराना के प्रांगण में की थी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ जिले के पुराने भाजपाइयों को साथ बिताए पल और बातचीत आज भी याद है। भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी ने बताया कि 1991 में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए जिले में जसराना सीट से प्रो. केपी सिंह और शिकोहाबाद विधानसभा से राजेश लोधी को उन्होंने चुनाव लड़ाया था। हालांकि दोनों सीटें हार गए थे लेकिन प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से 2002 में फिरोजाबाद विधानसभा से पूर्व वनमंत्री रघुवर दयाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया तो वह जिले में सभा करने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने नगला चूरा के साथ ही गांधी पार्क में उनके समर्थन में सभा की थी। जिले की जसराना विधानसभा क्षेत्र में हमेशा उनकी सभाओं की मांग रहती थी। इस विधानसभा में उनके सजातीय वोट बैंक होने के साथ ही उनकी अपनों के बीच काफी मजबूत पकड़ थी। भाजपा भी जिले की जसराना एवं शिकोहाबाद सीट पर विधानसभा का प्रत्याशी उतारने का निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री की सलाह से लेती थी। आज भी स्थानीय नेताओं का पूर्व मुख्यमंत्री से काफी लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सुशासन को आज भी करते हैं याद
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सुशासन को आज भी लोग याद करते हैं। भाजपा नेता नवीन प्रकाश उपाध्याय बताते हैं कि गुंडा माफियाओं के खिलाफ अपने मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान उन्होंने अभियान चलाया तो अपराधी प्रदेश छोड़कर भागने को मजबूर हो गए थे। शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर उन्होंने नकल पर नकेल कस दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed