फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   forjery

शिक्षिका ने एक वर्ष में की बीएड और एमएससी, बैठी जांच

Sun, 27 Sep 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
forjery
फिरोजाबाद। खैरगढ़ ब्लॉक की एक शिक्षिका ने एक ही साल में एमएससी और बीएड की डिग्री प्राप्त कर ली। शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षिका को नोटिस जारी किया है। वहीं, कॉलेज में सत्यापन कराने के साथ ही वेतन रोकने के लिए बीएसए को पत्र भी लिखा है। हालांकि शिक्षिका का वेतन अभी रुका नहीं है।
विज्ञापन

29 सितंबर को खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र सिंह को शिकायत मिली थी कि उप्रावि में सहायक अध्यापिका सुमन यादव ने वर्ष 2007 में डॉ भीम राव आंबेडकर विवि से बीएड परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि एमससी की फाइनल वर्ष की परीक्षा भी 2007 में ही उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

शिकायत में एमएससी और बीएड के अंक और अनुक्रमांक भी उपलब्ध कराए गए हैं। एबीएसए जितेंद्र सिंह ने शिक्षिका को तलब किया। हालांकि शिक्षिका ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है। एबीएसए ने नारायण कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखा है। प्राचार्य ने सत्यापन करने के बाद एबीएसए से सक्षम अधिकारी का पत्र लिखवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर प्राचार्य और एबीएसए में भी बहस हुई है। एबीएसए ने प्रथम दृष्टया शिक्षिका को दोषी मानते हुए वेतन रोकने के लिए बीएसए को पत्र लिख दिया है। एबीएसए जितेंद्र सिंह ने कहा कि फोन पर शिकायतकर्ता ने शिक्षिका के संबंध में पूरी जानकारी दी थी। मैंने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है कि यह शिकायत सही है या गलत है। कॉलेज में सत्यापन करने को पत्र भी लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed