{"_id":"5e3c4de98ebc3ee5ee52d148","slug":"foot-overbridge-firozabad-news-agr4282781197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफाबाद-जाटवपुरी पर जल्द बनेगा फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसफाबाद-जाटवपुरी पर जल्द बनेगा फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
जाटवपुरी चौराहे पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू काम करते श्रमिक
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विगत एक साल से जाटवपुरी चौराहे और आसफाबाद चौराहा पर रुके फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था द्वारा पिलरों को बनाया जा रहा है। वहीं हाईटेंशन लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का भी काम शुरू हो गया है।
शहर के अंदर से गुजर रहे हाईवे पर सुभाष तिराहा, नगला बरी, जाटवपुरी, आसफाबाद चौराहा पर आए दिन हादसे होते है। ऐसे में इन स्थानों पर प्रशासन द्वारा फुटओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया था। पहले चरण में जाटवपुरी चौराहा और आसफाबाद चौराहा पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण होना था। जाटवपुरी चौराहा पर फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए एक वर्ष पूर्व चौराहा के दोनों तरफ पिलरों का फाउंडेशन का निर्माण करा दिया गया था लेकिन ओवरब्रिज के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के गुजरने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटक गया था।
हालांकि कार्यदायी संस्थान ने हाईटेंशन लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग को भुगतान भी कर दिया गया था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा तारों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं किया जा रहा था। अब हाईटेंशन लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की कार्रवाई होते ही आसफाबाद और जाटवपुरी चौराहा पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।