फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Food department's drive, filled with milk, mustard oil samples

खाद्य विभाग का चला अभियान, दूध, सरसो के तेल के भरे नमूने

Thu, 28 Jan 2021 05:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Food department's drive, filled with milk, mustard oil samples
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने दूध, मिर्च -मसालों के कुल 13 नमूने संकलित किए। जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के नेतृत्व में अभियान में चलाया गया। सिरसागंज के जाहरवीर नगर से सुरेश कुमार की निर्माण इकाई से टोस्ट का नमूना लिया। जसराना के नगला जालिम और बदनपुर, जाजूमई से तीन दूधिया से दूध का नमूना लिया। बोधाश्रम रोड़ स्थित सूर्यनगर निवासी बसंत लाल से हल्दी और मिर्च का नमूना लिया। साठ फुटा रोड़ निवासी उमर बेकरी और चिश्ती नगर निवासी अशफाक बेकरी से रस्क का नमूना लिया है। आनंदीपुर करकौली से दूधिया सोनू से मिश्रित दूध का सैंपल जांच के लिए भेजा। माली पट्टी निवासी महावीर से मावा और सोफीपुर निवासी पुरुषोत्तम से सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए भेजा है। मटामई निवासी धर्मेंद्र बघेल से भी दूध का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed