{"_id":"58222d044f1c1ba16fb383e1","slug":"following-the-government-s-decision-upset-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के निर्णय के बाद हर कोई परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के निर्णय के बाद हर कोई परेशान
अमर उजाला
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच और हजार के नोट के संचालन पर रोक लगाने केआदेश के बाद सुहागनगरी में हड़कंप मच गया। कहीं पर लोग टीवी देखते नजर आए तो प्रमुख चौराहों और बाजार में लोग दुकानों पर चर्चा करते नजर आए। हर किसी कोई इस निर्णय को लेकर आहत दिखाई दिया। वहीं इसके पीछे लोगों की अलग अलग राय नजर आई।
शहर के सदर बाजार स्थित जैन नमकीन भंडार के बाहर शहर के बुद्धजीवियों के साथ कुछ व्यापारी नेता रात करीब नौ बजे पांच सौ और एक हजार के नोट के बारे में चर्चा करते दिखाई दिए। लोगों का तर्क था इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। इस आदेश के बाद व्यापारियों के साथ लूट की घटनाओं में जहां इजाफा होगा, वहीं व्यापार पर भी कुछ दिनों के लिए काफी असर पड़ेगा। क्योंकि आज के दौर में ग्राहक भी बड़ा नोट लेकर आता है। वहीं सेंट्रल चौराहा पर इसकी तरह का नजारा था। तो जलेसर रोड चौराहे स्थित एक कलर लैब के अंदर चल रही टीवी पर युवाओं का नजर हटने का नाम नहीं ले रही थी। इतना हीं नहीं युवा अपने साथियों को मोदी के इस आदेश से अवगत कराने का प्रयास करते नजर आए। वैसे तो बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन जरुरी कार्य से निकले लोगों के वाहनों में भी यकायक ब्रेक लगाकर चर्चा करने में लग गए।