फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog will show its colors, cold will torment

Firozabad News: कोहरा दिखाएगा रंग, सताएगी सर्दी

Fri, 26 Dec 2025 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fog will show its colors, cold will torment
फोटो 25 सौ शैय्या अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार को दिन में खिली धूप में सर्दी से राहत पाने के लिए
फिरोजाबाद। सर्दी और कोहरे का सितम आगामी दिनों में लोगों को और भी परेशान करेगा। मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट पर पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार 29 दिसंबर तक कोहरा छाया रहेगा। वहीं, न्यूनताम तापमान 9 से 10 डिग्री और अधिकतम 21 से 23 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को भी दिन में धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं का सितम जारी ही। शाम होते ही धुंध छाने लगी। देर रात देहात इलाकों और नदी, नहरों के किनारे वाले इलाकों में कोहरा घना छाया। दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। हवा की रफ्तार तीन किलोमीटर घंटा रही, जबकि आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई। हजरतपुर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाषचंद्र का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से जिले की हवा भी ठंडी हो गई है। सर्द हवाओं और गलन के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। अगले एक सप्ताह तक शीतलहर चलने का अनुमान है, हालांकि इस दौरान तापमान पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन



कोहरा ट्रेनों को कर रहा प्रभावित, 10 घंटे तक चल रहीं लेट

टूंडला। ट्रेनों की लेट-लतीफी लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को ट्रेनों के लेट आने से रेलयात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से 10 घंटे तक देरी से टूंडला पहुंचीं। वहीं रेल प्रशासन ने देरी से चल रही डाउन की सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। कोहरे को देखते हुए पूर्व से ही दिनों के मुताबिक नार्थ-ईस्ट व महानंद एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली व आगरा की ओर जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे, अवध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, मरूधर एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मगध एक्सप्रेस ढाई घंटे, तेजस एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नंदनकानन एक्सप्रेस 10 घंटे, मुरी एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस आठ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे, संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चलीं। इधर, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें मगध एक्सप्रेस तीन घंटे, फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे, मुरी एक्सप्रेस दो घंटे, तेजस एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed