{"_id":"e907ff26d13f763e4a2dbe85f13b9aa4","slug":"fog-not-even-showing-hand-to-hand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घना कोहरा, हाथ से हाथ भी नहीं दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घना कोहरा, हाथ से हाथ भी नहीं दिखा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दिन मौसम अपने रंग दिखा रहा है। कुछ दिन से गर्म मौसम के चलते लोग परेशान थे तो गुरुवार सुबह से घने कोहरे और गिरे तापमान ने लोगों के दांत बजबजा दिए। दोपहर तक कोहरे की चादर तनी रही। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते हुए घरों से निकले तो वहीं हाईवे पर लोगों को वाहनों की फॉग लाइट जला कर चलना पड़ा। रोजमर्रा के कामकाज से जाने वाले लोग भी सर्दी से बचाव के उपाय करते दिखे। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई तो सड़क किनारे लोग अलाव तापते दिखे।
नए साल में गुरुवार को सर्दी के मौसम में पहली बार कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलीं। मौसम ने करवट बदली और सुहागनगरी समेत पूरे जिले में कोहरे का असर देखने को मिला। दोपहर तक कोहरे ने शहर को अपने आगोश में लिया हुआ था। कम विजिविलटी होने की वजह से वाहनों की हेड लाइट जलानी पड़ रही थीं। यातायात व्यवस्था बाधित रही। कोहरे के चलते एनएच टू पर वाहन रेंगेकर चल रहे थे। सर्द हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकले। बस स्टैंड, घंटाघर रोड, स्टेशन पर लोग अलाव जलाकर सर्दी दूर करते दिखाई दिए। दूसरी तरफ कोहरा और सर्दी बढ़ने से किसान खुश दिए। कई दिनों से मौसम गर्म होने से इसका फसल पर प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा था लेकिन गुरुवार को कोहरे के चलते किसानों को कुछ राहत मिली है। कृषि वैज्ञानिक सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया है कि किसानों के लिए यह कोहरा फायदेमंद होगा। कोहरे से रबी की फसलों को फायदा होने की आस जगी है। किसान कई दिनों से कोहरे की उम्मीद कर रहे थे।