फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog logger heads six vehicles , many injured

कोहरे में भिड़े छह वाहन, कई घायल

Sun, 28 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर कोहरे में एक के बाद एक छह वाहन एक दूसरे से टकरा गए। वाहनों के आपस में टकराने पर गिट्टी से भरा एक ट्रक और व्हिस्की से भरा टेंपो पलट गया। वहीं उसायनी के निकट एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालाें में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



घने कोहरे में हाईवे पर रविवार सुबह तकरीबन 6.45 बजे करीब मोहम्मदाबाद के निकट आगरा की ओर से आ रहा व्हिस्की से भरा लोडर टेंपो अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गया। टेंपो के पलटने से पीछे हिमाचल प्रदेश से रीवा जा रहा कैंटर टकरा गई। इसके पीछे आ रहा गिट्टी से भरा एक ट्रक कैंटर से भिड़ गया और खाई में जाकर पलट गया।
विज्ञापन




तीनों वाहनों के चालक और वाहनाें में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी टूंडला, जेडएच हास्पीटल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में अमीर होटल के निकट ट्रक और कैंटर आपस में भिड़ गए। इसके बाद टोल प्लाजा के निकट महिंद्रा जीप और ट्रक में भिड़ंत हो गई। वहीं सुबह छह बजे करीब उसायनी चौराहे के निकट कोहरे के चलते दाल के बोरों से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक में सवार चालक विमल कुमार पुत्र रामऔतार निवासी मैनपुरी सहित दो घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed