फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon... the weather took a turn amid the chill.

Firozabad News: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप... ठिठुरन के बीच मौसम ने ली करवट

Tue, 30 Dec 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Dec 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon... the weather took a turn amid the chill.
कोहरे की स्थिति  - फोटो : कोहरे की स्थिति
- मौसम विभाग का पूर्वानुमान आगामी 2 जनवरी तक कोहरा भी पड़ेगा और हल्की धूप भी खिलेगी
विज्ञापन


- सर्द हवाओं के कारण गलन भरी सर्दी करेगी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। जनपद में पिछले कुछ दिनों से जारी हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला दिखा। जहां सुबह की शुरुआत घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई, वहीं दोपहर होते-होते खिली धूप ने लोगों को गलन भरी सर्दी से बड़ी राहत दी। हालांकि, शाम होते ही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 जनवरी तक जनपदवासियों को इसी तरह के मिले-जुले मौसम का सामना करना पड़ेगा। सुबह के वक्त दृश्यता कम रहेगी, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। दिन में हल्की धूप खिलेगी, जो तापमान को संतुलित रखने में मदद करेगी। धूप निकलने के बावजूद उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण गलन बरकरार रहेगी, जो रात के वक्त और अधिक परेशान करेगी। इधर मंगलवार को धूप खिलते ही पार्कों और घरों की छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। वहीं, बाजारों में भी दोपहर के समय रौनक लौटती दिखी। चिकित्सकों ने इस बदलते मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का प्रयोग निरंतर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन




खानपान में बदलाव
बाजार में मूंगफली, गजक और चाय की दुकानों पर भीड़ तो रही, लेकिन धूप के कारण लोगों ने खुली जगहों पर बैठना ज्यादा पसंद किया। इधर, किसानों का मानना है कि यदि कोहरा छंटता है और धूप खिलती है, तो यह गेहूं और सरसों की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। मौसम विभाग की चेतावनी है कि धूप के बावजूद लापरवाही न बरतें, क्योंकि शाम होते ही पारा तेजी से नीचे गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed