{"_id":"61e5ba170a6d93109c4234e8","slug":"flying-squad-catched-2-25-lakhs-firozabad-news-agr521570561","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान पकड़ी सवा दो लाख की नकदी,की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान पकड़ी सवा दो लाख की नकदी,की जब्त
रफ़रोजाबाद ! थाना सिरसागंज क्षेत्र स्थित गाडी में पकड़ी गई नगदी की जांच करते अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक कार में सवा दो लाख रुपये की नकदी बरामद की है। नकदी के संबंध में जब उक्त लोगों से जानकारी की गई तो नहीं बता सके। टीम ने उक्त धनराशि को कोषागार में जमा कराया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में पांच उड़नदस्ता टीमों का गठन किया है। सोमवार को सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र की टीम में शामिल जेई अमित कुमार, कांस्टेबल रोहित सिंह और सुमित कुमार ने मैनपुरी जिले के बार्डर की ओर से आ रहे वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान मैनपुरी की ओर से कार की टीम ने सघन तलाशी ली तो सवा दो लाख की नकदी मिली। उक्त कार में सवार बचान सिंह, मृगेंद्र कुमार एवं अनोज सिंह से जब उक्त धनराशि के बारे में पूछताछ की तो उनमें से एक ने खुद को हरियाणा तो दूसरे ने मध्य प्रदेश का रहना वाला बताया। उक्त धनराशि को कंपनी के स्टाफ को बांटने के लिए ले जाने की जानकारी टीम को दी। धनराशि को कहां से लाए थे इसकी कोई जानकारी नहीं दे सके। टीम ने उक्त धनराशि को जब्त करते हुए सीधे जिला कोषागार में जमा कराई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सिरसागंज विधानसभा की उड़नदस्ता टीम ने एक कार में सवा दो लाख की नकदी बरामद की है। नकदी के संबंध में कोई ब्यौरा नहीं दे पाने के कारण कोषागार में जमा करा दी है। अभिलेख दिखाने पर उक्त धनराशि को जिला स्तरीय समिति सहमत होने के बाद वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।