{"_id":"6839f2a9679f8f885e065b85","slug":"flammable-substance-poured-on-the-face-of-a-child-sleeping-on-the-roof-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-149342-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छत पर सो रहे बच्चे के चेहरे पर डाला ज्वलनशील पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छत पर सो रहे बच्चे के चेहरे पर डाला ज्वलनशील पदार्थ
Fri, 30 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 30 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
घायल अरबाज का फोटो। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। घर पर छत पर सोते समय एक बच्चे पर किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे बच्चे की आंख के पास चेहरा जल गया है। पीड़ित बच्चे के पिता ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला रुकनपुर पजाया निवासी पप्पू का बेटा अरबाज बुधवार को घर की छत पर सो रहा था। पप्पू के साथ ही मकान में एक अन्य किराएदार भी रहता है। आरोप है कि जब पप्पू का बेटा अरबाज छत पर सो रहा था। तभी किसी ने उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे अरबाज के चेहरे पर आंख के पास काफी गंभीर चोट आई है। उसका चेहरा जल गया। बच्चे की चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिवारीजन जब छत पर पहुंचे, तो बच्चे की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।