फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five people injured in a scuffle between devotees and farmers immersing the Kalash in Jasrana.

Firozabad News: जसराना में कलश विसर्जित करने जा रहे श्रद्धालुओं और किसानों में मारपीट, पांच घायल

Sat, 23 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in a scuffle between devotees and farmers immersing the Kalash in Jasrana.
जसराना। जाजूमई गांव के पास शनिवार को भागवत कथा के कलश विसर्जित करने जा रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय किसानों के बीच हिंसक मारपीट हो गई। विवाद की वजह सड़क किनारे खेत में सिंचाई के लिए बिछाई गई लेजम (प्लास्टिक पाइप) के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाना रहा। मना करने के बावजूद जब नारखी के नगला डूमर से आए ग्रामीणों ने पाइप पर ट्रैक्टर निकाल दिया, तो लेजम फट गई। इस बात से गुस्साए जाजूमई निवासी प्रशांत व अभय की ग्रामीणों से झड़प हो गई, जो लाठी-डंडों के संघर्ष में बदल गई। इस मारपीट में प्रशांत, अभय, राहुल, रामजीलाल और काजल गंभीर रूप से घायल हो गए। जसराना थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed