फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five members of inter-district thieves gang arrested

अंतर जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five members of inter-district thieves gang arrested
पुलिस द्वारा पकड़े गये चोर बरामद चोरी के सामान के साथ । - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। अंतर जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को थाना पुलिस ने भूड़ा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त दो ऑटो, एक बोलेरो, दो तमंचा, दो एलईडी, एक सिलिंडर, एक इंवर्टर के अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गये चोरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक पुलिस फोर्स के साथ शनिवार रात गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि भूड़ा नहर पुल के समीप संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इन युवकों ने शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज नारखी, फरिहा सहित पड़ोसी जनपदों से लगभग तीन दर्जन जेनरेटर चोरी कर फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कबाड़ी को बेचे हैं। पूछताछ में पकड़े गये चोरों ने अपने नाम कासिम उर्फ कटई व जाहिद उर्फ रमजानी निवासी बोझिया, हसन अली निवासी मोहम्मदपुर माढ़ई, सोनू उर्फ सिद्दू निवासी डंपिंग ग्राउंड झुग्गी झोपड़ी मैनपुरी रोड और राजा निवासी गिहार कॉलोनी तहसील तिराहा शिकोहाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान हुए बरामद
सीओ ने बताया कि पकड़े गये चोरों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त दो ऑटो, एक बोलेरो, दो एलईडी, एक गैस सिलिंडर , दो इनवर्टर, एक बैटरी, 6 अंगूठी, 5 जोड़ी पाजेब, दो चूड़ी, एक जोड़ी टॉप्स, दो कुंडल और दो तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed