फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five cases have been registered in the car driver's suicide case, including robbery

Firozabad News: कार चालक आत्महत्या मामले में चाचा सहित पांच पर केस दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Five cases have been registered in the car driver's suicide case, including robbery
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कैलाश नगर में अपने चाचा के घर फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाले मैनपुरी के गौदंई, बरनाहल निवासी लवकुश उर्फ आशू दूबे (23) के प्रकरण में मृतक के पिता ने अपने भाई व भतीजों सहिता पांच पर केस दर्ज कराया है। इन पर आशू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। हालांकि किस कारण उकसाया गया। इसको स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मृतक आशू दूबे के पिता राजेश कुमार दूबे उर्फ पप्पू ने आरोप लगाया है कि सोमवार तड़के आशू के चाचा मनोज दूबे, चचेरे भाई चेतन उपाध्याय, चेतन के पिता, आकाश दूबे और सत्यम दूबे सभी निवासी कैलाश नगर, फिरोजाबाद ने बेटे को अपने घर बुलाया। वहां बेटे आशू के साथ दुव्यवहार किया, जिससे आहत होकर उसने फांदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे आशु दूबे ने अपने चाचा मनोज के घर के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली थी। उस वक्त आशु के जीजा विवेक मिश्रा ने आत्महत्या की वजह बताने से इनकार कर दिया था। अब पीड़ित पिता की तहरीर पर आत्महत्या के दुष्प्रेरण का केस दर्ज कर पुलिस इन पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed