{"_id":"650f2c99b83c8dfe51086b48","slug":"first-the-killer-stabbed-puran-with-a-knife-then-fired-four-bullets-into-his-body-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-5498-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पहले हत्यारे ने चाकू से पूरन को गोदा, फिर चार गोलियां शरीर में उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पहले हत्यारे ने चाकू से पूरन को गोदा, फिर चार गोलियां शरीर में उतारी
Sat, 23 Sep 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव ददनपुर में शुक्रवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्लंबर की हत्या उसके ही दोस्त ने कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे दोनों के बीच इटावा के सिविल लाइन थाने में दर्ज 307 के मुकदमें को लेकर विवाद बताया जा रहा है। नारखी थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर कोटला निवासी पूरन सिंह कुशवाहा (38) को शुक्रवार 6.30 बजे ददनपुर निवासी उसके दोस्त नरेश यादव ने फोन कर अपने गांव बुलाया था। उसी दौरान गांव के बाहर एक लकड़ी के खोखे के निकट विवाद के दौरान नरेश यादव ने तमंचे से पूरन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शनिवार को पूरन का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें पूरन के शरीर में चाकूओं के पांच गंभीर घाव मिले। इतना ही नहीं हत्यारे ने पूरन को बेरहमी से चेहरा, गला, पीठ, सीना में गोली मारी। उसके शरीर में चार गोली फंसी मिलीं। इस मामले में पूरन सिंह के पुत्र सौरभ कुमार ने नरेश यादव के विरुद्ध थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
वहीं थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पूरन की ससुराल इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में है। उसके चचिया ससुर मुकुट सिंह के पुत्र आकाश ने अजय कुमार के विरुद्ध अपने पिता को गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में पूरन सिंह, उसके साले राकेश कुमार और रामनरेश यादव का नाम भी जोड़ा गया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। सभी जमानत पर चल रहे थे। इसी मामले को लेकर दोनों में शुक्रवार को विवाद हुआ था। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर भी लगी है।
वहीं पुलिस ने हत्यारोपी के एक साथी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूरन उसी के साथ काम से लौट रहा था। पुलिस हर संभावित स्थान पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।