{"_id":"695eaa77003fa9a87e066fc4","slug":"firozabaf-news-deer-horne-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-164729-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सांभर के सींग काटने का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सांभर के सींग काटने का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सांभर प्रजाति के हिरण के सींग काटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस मामले में एक आरोपी को नसीरपुर पुलिस ने जेल भेजा है। अभी इस मामले के अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
नसीरपुर के गांव रामनगर पटना करखा में आलू के खेतों में झटका तारों के संपर्क में आने से सांभर प्रजाति के हिरण की मौत हो गई थी। उसके सींग काटकर कुछ लोग अपने साथ घर में सजाने के लिए ले गए थे। मामला उजागर होने के बाद कार्रवाई से बचने के लिए सींग को वापस झाड़ियों में छिपा दिया गया था। इस मामले में वन विभाग के दरोगा महावीर सिंह ने नसीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ दीपा को जेल भेज दिया था। अभी इस मामले से जुड़े हुए अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि अभी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तर्क
शिकोहाबाद। हिरण के सींग काटने का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों समेत जिला प्रशासन में भी खलबली मच गई है। वीडियो में लोग हाथों में आरी लेकर हिरण के सींग काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस कृत्य को सींगों की तस्करी से भी जोड़कर चल रहे हैं।