{"_id":"630e5112bd1d2a4eee6da49f","slug":"firozabad-won-in-divisional-kho-kho-competitions-firozabad-news-agr545053013","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय खो-खो प्रतियोगिताओं में फिरोजाबाद ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय खो-खो प्रतियोगिताओं में फिरोजाबाद ने मारी बाजी
विज्ञापन
टूंडला के बछगांव में आयोजित मंडलीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को परिचय प्राप्त क?
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। श्रीआरआरएम इंटर कालेज बछगांव में मंगलवार को मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अंडर 19 व अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग में फिरोजाबाद ने बाजी मारी। मथुरा और आगरा उपविजेता रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई। अंडर 19 बालक और बालिका दोनों वर्गों में फिरोजाबाद की टीमें विजेता रही। वहीं मथुरा की टीमें उपविजेता रहीं। अंडर 14 बालक वर्ग में फिरोजाबाद और आगरा की टीमें संयुक्त रूप से विजेता रहीं। अंडर 14 बालिका वर्ग में फिरोजाबाद विजेता तथा आगरा उपविजेता रही। विजयी टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रबंधक ओमप्रकाश दुबे ने की। प्रधानाचार्य डॉ. सुनील पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विविध विद्यालयों के डॉ. अजय कुमार, डॉ. संजीव यादव, रंजना सहाय एवं रंगेश उपाध्याय सभी प्रधानाचार्य, महावीर प्रसाद शर्मा, नरेंद्र सिंह, संतोष कुमार, रामसेवक शर्मा, अशोक कुमार, रमाशंकर शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, संजीव श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य, डॉ. शिवसिंह कुशवाहा, सुरेशचंद्र यादव, प्रमेंद्र मिश्र, आशीष दीक्षित मौजूद रहे। संचालन अमित त्रिपाठी व माधवेंद्र उपाध्याय ने किया।