फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad ranked third in the state of Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना का फिरोजाबाद का प्रदेश में रहा तीसरा स्थान

Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Firozabad ranked third in the state of Kanya Sumangala Yojana
रफ़रोजाबाद ! विकास भवन में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को सम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कन्या सुमंगला योजना में फिरोजाबाद का प्रदेश में तीसरा स्थान रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार के विकास भवन सभागार विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली 85 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को प्रशस्तिपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में जिले की महिलाओं ने जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं वह सराहनीय हैं। शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति मुख्यमंत्री का एक ऐसा मिशन है जिसमें महिलाएं आगे बढ़ रही है। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि जिले की जिन माता बहनों ने मिशन शक्ति के तहत बेहतर काम किया है इसके कारण 85 माता-बहनों को सम्मानित किया गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि बालिकाओं के लिए संचालित कन्या सुमंगला योजना में जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह महिला कल्याण विभाग की उपलब्धि है।
विज्ञापन

सम्मानित की गईं महिलाओं में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की दस डाक्टर, पांच स्टाफ नर्स, युवा कल्याण विभाग की दो, पीआरडी की महिला जवान, तीन महिला मंगल दल की महिलाएं, बेसिक शिक्षा विभाग की पांच शिक्षिकाएं, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग की दस महिला प्रधानाचार्य एवं प्रोफेसर, महिला कल्याण विभाग की दो अधिकारी, तीन महिला कार्मिकों के साथ ही सामाजिक सेवा का काम करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानपत्र प्रदान किए। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या, महिला कल्याण अधिकारी अनम आकाश, डीपीओ आभा सिंह मौजूद थी। संचालन संरक्षण अधिकारी अर्पणा कुलश्रेष्ठ ने किया।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम पंचायत घर के प्रांगण में किया गया। इस दौरान प्रधान एवं सचिव ने महिलाओं को मास्क के साथ राखी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed