फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Price of glass products also increased in mouth blowing units

फिरोजाबाद: माउथ ब्लोइंग इकाईयों में भी बढ़ी कांच उत्पादों की कीमत

Wed, 06 Oct 2021 09:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: Price of glass products also increased in mouth blowing units
फिरोजाबाद। बुधवार को माउथ ब्लोइंग इकाइयों ने एक अक्तूबर से कांच की दर में दस रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। एक साथ दस रुपये की वृद्धि से माउथ ब्लोइंग उत्पादों के 2000 से अधिक कांच सप्लायर्स में हड़कंप मच गया है। कांच उत्पादों के सप्लायर्स को करोड़ों की कीमत वाले पुराने आर्डरों को पूरा करने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

कारखानों में फुंकने वाली प्राकृतिक (नेचुरल) गैस, कांच उत्पाद तैयार में प्रयुक्त कच्चे माल की कीमतों में इजाफा के बाद माउथ ब्लोइंग इकाईयों ने भी एक अक्तूबर से कांच के दाम 10 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर दी। माउथ ब्लोइंग इकाइयों में कांच की कीमत 10 रुपये बढ़ने की भनक लगते ही देश-विदेश में माउथ ब्लोइंग कांच उत्पादों की सप्लाई करने वाले सप्लायर्स में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद में करीब 2000 से अधिक सप्लायर्स के पास लगभग दस करोड़ से ज्यादा के विदेशी आर्डर हैं। इन आर्डरों को पूरा करने में सप्लायर्स को परेशानी का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन

15 अक्तूबर के बाद फिर बढ़ सकती है कांच की रेट
गैस व कच्चे माल की दरों में इजाफा होने के कारण तैयार कांच की लागत भी 25 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है। कांच की दरों में बढ़ोतरी मजबूरी में की गई है। अन्यथा की स्थिति में माउथ ब्लोइंग इकाइयों में तालाबंदी के अलावा कोई और विकल्प नहीं होगा। अभिषेक मित्तल चंचल, माउथ ब्लोइंग इकाई संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

दरें संशोधित नहीं हुई तो ठप हो जाएगा विदेशी व्यापार
निर्यातक कांच एवं हस्तशिल्प के जरिए निर्मित कांच उत्पादों की लागत बढ़ गई है। हम पुराने आर्डरों की दरें संशोधित कराने के लिए विदेशी ग्राहकों के संपर्क कर रहे हैं। अगर विदेशी ग्राहकों ने पुराने आर्डर की रेट संशोधित नहीं की तो फिरोजाबाद का कांच निर्यात उद्योग चौपट होना तय है।

मुकेश बंसल टोनी, चेयरमैन द एक्सपोर्ट एसोसिएशन
सप्लायर्स के समक्ष रोजी-रोटी का संकट होगा खड़ा
मुरादाबाद, मुंबई, कलकत्ता एवं दिल्ली आदि शहरों में बैठे व्यापारी तीन माह पूर्व जारी प्रोडक्शन आर्डर में अंकित की गई कांच की दरों को संशोधित नहीं कर रहे हैं। त्योहार तक कांच उत्पादों की सप्लाई पूरा कराने का दबाव है। अगर देेेश-विदेश के ग्राहकों ने कांच की दर संशोधित नहीं की तो 2000 से अधिक सप्लायर्स घरों में बैठ जाएंगे।
आनंद अग्रवाल, कांच उत्पाद सप्लायर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed