{"_id":"6755f73529004ec01d00b6c8","slug":"firozabad-news-up-board-exam-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-138529-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: एक दिन में कई परीक्षाएं, स्कीम पर उठने लगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: एक दिन में कई परीक्षाएं, स्कीम पर उठने लगे सवाल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। 12 दिन में परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। कई परीक्षार्थियों की परीक्षा एक दिन में दो-दो विषय कर दी है। कई मुख्य विषय की परीक्षा में कम अंतर है। शिक्षकों ने बोर्ड की ओर से जारी की गई समय सारणी पर सवाल उठाए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संगठन का कहना है कि यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के संबंध में मुख्यमंत्री व महानिदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेगे।शिक्षकों के मुताबिक, घोषित यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा कार्यक्रम में 1 मार्च को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित एवं द्वितीय पाली में हाईस्कूल आटोमोबाइल और वाणिज्य विषय का पेपर रख दिया गया है। हाईस्कूल में छात्रों के लिए गणित अनिवार्य विषय है, अतः एक ही छात्र सुबह के पाली में गणित का पेपर देगा। द्वितीय पाली में आटोमाबाइल या वाणिज्य का, जो छात्र हित में ठीक नहीं है। 4 मार्च प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय तथा द्वितीय पाली में हाईस्कूल कृषि विषय का प्रश्न पल रखा गया है। इसी प्रकार प्रथम पाली में इण्टरमीडिएट वाणिज्य वर्ग के लिए लेखाशास्त्र विषय तथा द्वितीय पाली में इण्टमीडिएट अर्थशास्त्र विषय का प्रश्न पत्र रखा गया है। हाईस्कूल में विज्ञान अनिवार्य विषय है अतः जो छात्र प्रथम पाली में विज्ञान की परीक्षा देंगे। वही छात्र द्वितीय पाली में कृषि विषय का पेपर देंगे। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट वाणिज्य वर्ग के छात्र सुबह की पाली में लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा देंगे एवं दितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देंगे। ये छात्रों के साथ अन्याय है। 11 मार्च 2025 को इण्टमीडिएट का प्रथम पाली में व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई वर्ग के परीक्षार्थियों का चतुर्थ प्रश्न पत्र एवं उन्हीं परीक्षार्थियों का द्वितीय पाली में संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र रख दिया गया है। 12 मार्च 2025 को इण्टमीडिएट का प्रथम पाली में व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के परीक्षार्थियों का पंचम प्रश्न पत्र एवं उन्हीं परीक्षार्थियों का द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय का पेपर है।
- यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। परीक्षा कार्यक्रम के अवलोकन से कई विसंगतियाँ सामने आई हैं, ऐसा लगता है कि बोर्ड को परीक्षार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का बिल्कुल भी ख्याल नहीं है। सीधे तौर पर कहें कि यह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। संगठन शासन को पत्र लिखकर संसोधन कराने की मांग करेगा।
संजय सिंह, जिला मंत्री
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट
- जहां सीबीएसई बोर्ड द्वारा अपने परीक्षार्थियों को दो पेपर के बीच भरपूर आराम दिया जाता है। वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जो परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है उसे देखकर लगता है कि यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को मशीन समझता है। तभी तो दो पेपर के बीच समय देना तो दूर एक ही परीक्षार्थी की एक दिन में दोनों पालियों में परीक्षा लगा दी गई है। घोषित परीक्षा कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक भी हैरान एवं परेशान हैं।
विज्ञापन
डा. बीएन सिंह, जिलाध्यक्ष