फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news two pary clash

Firozabad News: शराब के नशे में हुई रंगबाजी, सपा के कद्दावर नेता के बेटे व रिश्तेदार पक्ष में मारपीट, पथराव

Fri, 02 Oct 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
firozabad news two pary clash
फोटो 39 सुहाग नगर में हुई मारपीट-पथराव की घटना के आरोपी थाना दक्षिण पुलिस की हिरासत में। संवाद - फोटो : Archive
फिरोजाबाद। शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर में बुधवार देर रात शराब के नशे में हुड़दंग-रंगबाजी हुई। सपा के दो दशक पूर्व कद्दावर शहर नेता रहे छोटेलाल के बेटे रवि और रिश्ते में चचेरे भाई के दामाद अमन के गुटों में मारपीट-पथराव हो गया। एक स्कार्पियो कार को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने दोनों पक्षों से चार-चार लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छोटेलाल यादव का छोटा बेटा रवि उर्फ रोहित निवासी सुहाग नगर अपनी थार कार से बुधवार रात को राजा के ताल स्थित शराब के ठेके पर शराब पी रहा था। उसके साथ मोहित निवासी सुहागनगर सेक्टर-1, सुमित निवासी कामरान की ठार, गुदाऊ, लाइनपार और शिवम निवासी ठार मुरली नगर, थाना दक्षिण भी था। इसी दौरान रवि के चचेरे भाई का दामाद अमन निवासी राजा का ताल, थाना टूंडला भी स्कार्पियो कार से अपने दोस्त अभय प्रताप निवासी राजा का ताल, थाना टूंडला, सनी यादव निवासी राजा का ताल और धर्मेंद्र निवासी मथुरा नगर, थाना उत्तर के साथ पहुंचा। यहां शराबबाजी के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हो गई। मारपीट की नौबत आ गई। कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाने की टशनबाजी शुरू हो गई। एक पक्ष महिंद्रा थार में सवार था, जिसकी अगुवाई रवि उर्फ रोहित कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष स्कॉर्पियो कार में सवार था। सुहागनगर में दोनों कारें आमने-सामने आते ही रुक गईं और गाड़ियों से उतरकर दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते रवि पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष की स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह मय फोर्स के पहुंचे। मौके से आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अमन की ओर से रवि व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने मारपीट, अभद्रता, पथराव, बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं, पुलिस ने अपनी ओर से निरोधात्मक कार्रवाई भी की, जिसमें दोनों पक्षों के आठों आरोपियों को पाबंद कर दिया।
विज्ञापन


बयान--
शांति व्यवस्था भंग होने के दृष्टिगत सभी 8 अभियुक्तों को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जिला कारागार भेज दिया गया है। दोनों वाहनों (स्कॉर्पियो व थार) को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed