फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news theft

Firozabad News: रामा कंन स्टोर नाम से बने गोदाम का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी ले उड़े शातिर

Fri, 02 Oct 2026 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
firozabad news theft
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगंज में बुधवार रात चोरों ने गोदाम और उसमें रखी अलमारियों के ताले तोड़कर 4.50 लाख की नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह होने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला हनुमानगंज निवासी वरुण गुप्ता का अपने मकान के निचले हिस्से में रामा कंगन स्टोर के नाम से चूड़ी का गोदाम है। बुधवार की रात चोरों ने गोदाम का मुख्य ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखी साढ़े चार लाख रुपये की नगदी समेट ली और आसानी से फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब गोदाम स्वामी वरुण गुप्ता नीचे पहुंचे, तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखी पूरी रकम गायब थी। चोरी की खबर फैलते ही आसपास के स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत इलाका पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना उत्तर इंस्पेक्टर मय टीम पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। बताया कि पीड़ित गोदाम स्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed