फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news tundla loco pilot beaten

Firozabad News: ऑन ड्यूटी लोको निरीक्षक को सहायक लोको पायलटों ने पीटा

Tue, 10 Dec 2024 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
firozabad news tundla loco pilot beaten
टूंडला। ड्यूटी के दौरान रेल लोको निरीक्षक को रास्ते में रोककर लोको पायलटों (रेल चालक) ने मारपीट कर दी। घायल रेलकर्मी ने तीन नामजद रेलकर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट के दौरान आरोपी नरेशचंद्र मीना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन



न्यू रेलवे कॉलोनी के आवास संख्या- 276 एबीसी निवासी मुरारीलाल मीना रेलवे क्रू लॉबी पर मुख्य लोको निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे ड्यूटी आते समय कार्य से संबंधित सीएलआई डायरी अपने रेल आवास पर भूल आए थे। आरोप है कि रविवार रात्रि 11.30 बजे रेल आवास से डायरी ला रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक को तीन लोगों ने रोक लिया। इसके साथ ही उनके सिर पर उक्त आरोपियों ने पीछे से बार कर दिया। उन्होंने अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने पीछे से पथराव कर दिया।
विज्ञापन


लोको निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने आरोपियों में से कैशराम मीना उर्फ़ कंस और उदय सिंह मीना उर्फ़ बाजीगर व कद काठी से नरेशचंद्र मीना को पहचान लिया है। मारपीट के दौरान आरोपी नरेशचंद्र मीना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित रेलकर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed