फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news tundla fake payment

Firozabad News: अनवारा मार्ग पर कूड़ा व रेलवे का कचरा डालकर करा लिया मिट्टी का पेमेंट

Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
firozabad news tundla fake payment
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की मिलीभगत से अनवारा मार्ग पर सिर्फ कूड़ा और रेलवे के टूटे आवासों का मलबा डालकर, कागजों में मिट्टी का भुगतान करा लिया गया है। इस फर्जीवाड़े को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है और उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. बीएस गौतम, जडेंल सिंह, मुकेश कुमार, रूप किशोर बघेल आदि ने बताया कि प्रशासन से की गई शिकायत में आरोप है कि विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टूंडला खाम से यमुना तक जाने वाले अनवारा मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने इसे पक्का कराने की मांग की थी। आरोप लगे हैं कि प्रधान और सचिव ने बॉबी की दुकान से चौधरी हिबा स्कूल तक के गड्ढों को भरने के लिए, मिट्टी डालने की बजाय, एक महीने तक कूड़े का कचरा और रेलवे के आवासों का मलबा डलवाया। इसके बाद सरकारी कागजों में यह काम पूरा दिखाकर भुगतान भी करा लिया।
विज्ञापन

इस कार्य की जेई (जूनियर इंजीनियर) की ओर से एमबी (मेजरमेंट बुक) भी कर दी गई। इसके बाद 10 सितंबर 2025 को फिरोजाबाद सर्विस रोड स्थित अनिल सीमेंट एजेंसी को 1 लाख 10 हजार 559 रुपये का भुगतान भी करा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कचरा डाले जाने के कारण सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, और हालात जस के तस बने हुए हैं। ग्रामीण जेंडेल सिंह, मुकेश कुमार, वीरपाल, भजन सिंह गौतम, रामवीर सिंह आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सचिव भावना वर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह केवल ऑफिस में ही जानकारी दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed