फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS TUNDLA EVE TEASING

Firozabad News: युवती ने लगाए घर में घुसकर छेड़छाड़ व शोषण करने के आरोप

Fri, 07 Nov 2025 01:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS TUNDLA EVE TEASING
टूंडला। शहर की एक युवती ने एक युवक व उसके दोस्त पर उसे घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी युवक व उसके परिवार और दोस्त के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती का आरोप है कि अरविंदर निगम निवासी मोहम्मदपुर बसई फिरोजाबाद उससे फोन पर गाली-गलौज, अभद्र टिप्पणी व अश्लील मैसेज करता है। इतना करने के साथ ही उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। युवती ने आरोपी युवक व उसके साथी पर आरोप लगाया है कि एक दिन उसके घर में अकेला होने पर आरोपी व उसके साथी ने आकर छेड़छाड़ की। वहीं, आरोपी व उसके परिवार ने दबाव बनाने के लिए उसके घर पुलिस भेज दी। आरोप है कि वह उसके व उसके परिवार की सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालता है। उसके भाई की नौकरी छुड़वाने की धमकी देता है। साथ ही अपनी बहन के साथ मिलकर झूठे केसों में फंसवाने की धमकी देता है। पीड़िता ने अरविंदर निगम व उसके परिवार और दोस्त के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed