{"_id":"68e6bd08b231f51c5e0f6484","slug":"firozabad-news-tudla-theft-girl-catched-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-158030-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किशोरी ने छात्रा के बैग से उड़ाए 1500 रुपये, मौके पर पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किशोरी ने छात्रा के बैग से उड़ाए 1500 रुपये, मौके पर पकड़ी गई
विज्ञापन
टूंडला। स्टेशन रोड पर बुधवार को कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा के बैग से भीख मांगने वाली किशोरी ने 1500 रुपये चोरी कर लिए। छात्रा की सतर्कता से किशोरी मौके पर ही पकड़ी गई। किशोरी ने रुपये वापस कर दिए गए तो लोगों ने उसे समझाकर छोड़ दिया गया।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ऐलई निवासी सरिता कंप्यूटर की कोचिंग के लिए स्टेशन रोड स्थित सेंटर पर जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे जब वह सुभाष चौराहा पर पहुंची, तभी एक किशोरी ने सरिता के कंधे पर लटके बैग की अगली जेब से रखे 1500 रुपये निकाल लिए। रुपये चोरी होने की जानकारी होते ही सरिता ने शोर मचा दिया और तुरंत पीछा करके उस किशोरी को पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पकड़ी गई किशोरी ने बाद में चोरी किए रुपये बरामद करा दिए। भीड़ ने नाबालिग को समझाया और दोबारा ऐसी घटना न करने की हिदायत देकर उसे छोड़ दिया।
पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे डेरा डाले परिवारों को हटाया
खानाबदोस परिवारों ने सुभाष चौराहे पर पुल के नीचे एवं रेलवे स्टेशन के बाहर दीपा के चौराहे के निकट डेरा जमा लिया है। छात्रा के बैग से चोरी के इस मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे ठहरे से परिवारों को हटाया। शहर में इन दिनों खानाबदोस परिवारों की बाढ़ सी आ गई है। उन्हें सड़क पर जहां भी जगह मिलती है, रात्रि को वहीं डेरा डाल लेते हैं। बच्चे व महिलाएं सारे दिन भीख मांगते हैं, वहीं, पुरुष सारे दिन गायब रहते हैं। रात्रि में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शराब पीकर हंगामा करती हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने तुरंत फ्लाईओवर के नीचे डेरा डालकर रहने वाले ऐसे परिवारों को वहां से हटा दिया है।