फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news thugi

Firozabad News: बुलडोजर का भय और चचेरे भाई को छुड़ाने के नाम पर ठगी

Fri, 02 Oct 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
firozabad news thugi
शिकोहाबाद। नौशहरा गांव में एक शातिर युवक ने अपने ही रिश्तेदार से चचेरे भाई को पुलिस हिरासत से छुड़ाने और मकान पर बुलडोजर चलाने का भय दिखाकर 2.60 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

नौशहरा गांव का रहने वाला राजेश लगभग चार माह पूर्व एक युवती को अपने साथ ले गया था, इसकी शिकोहाबाद पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी राजेश को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसके भाई विजय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इससे विजय का परिवार भयभीत था। इसी भय का लाभ गांव के ही एक युवक ने उठाया, जो उनका रिश्तेदार है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस युवक ने विजय की मां को घर पर बुलडोजर चलने और बेटे को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के नाम पर 2.60 लाख रुपये ठग लिए। जबकि पुलिस ने विजय को उसी दिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। अब पीड़ित विजय अपने रिश्तेदार से ठगी गई रकम वापस दिलाने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed