फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news thug gang arrested

Firozabad News: टप्पेबाजी कर ठगी करने वाले गिरोह के सात बदमाश पकड़े, गहने-गाड़ी बरामद

Fri, 20 Feb 2026 01:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
firozabad news thug gang arrested
फोटो 35 शिकोहाबाद पुलिस की हिरासत में गिरफ्तार टप्पेबाज गिरोह। स्रोतः पुलिस - फोटो : nowshera news
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने महिलाओं को बातों में फंसाकर ठगी और टप्पेबाजी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए नकदी, कीमती आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की ईको गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन

17 फरवरी को रामनगर, एटा निवासी नीरज देवी को एटा चौराहे पर ऑटो में सवारी के रूप में बिठाकर आरोपियों ने ठगी का शिकार बनाया था और बैग से आभूषण निकाल लिए थे। इस मामले में शिकोहाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसएसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मैनपुरी रोड पर संत जनू चौकी के पास घेराबंदी की। यहां बिना नंबर प्लेट की ईको गाड़ी में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे गिरोह को धर दबोचा। इनके पास से गले का हार, दो अंगूठी, एक जंजीर, दो जोड़ी कुंडल और 4 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पकड़े गए शातिरों ने पूछताछ में कई अन्य घटनाओं को स्वीकार किया है। बताया कि इन्होंने 10 जनवरी को हरीश (यदुवंशनगर) के घर से नकदी व आभूषण चोरी। 3 फरवरी को मालती (भारौल) को बातों में फंसाकर कुंडल ठगे थे। त्रिवेश देवी (नई बस्ती बोझिया) के कानों के कुंडल टप्पेबाजी कर पार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed