फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news thrat by wife

Firozabad News: पत्नी डेढ़ साल पहले प्रेमी संग ले गई जेवर-नकदी, अब दे रही मारने की धमकी

Wed, 18 Feb 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
firozabad news thrat by wife
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्नी न केवल घर के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई, बल्कि अब वह अपने बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी भी दे रही है। यह मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है।
विज्ञापन

मालीपट्टी निवासी सुल्तान ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र के माध्यम से आपबीती सुनाई। उसने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी सुमन, घर में रखे पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर और भैंस बेचकर प्राप्त 80 हजार रुपये लेकर अपने प्रेमी नेत्रपाल के साथ फरार हो गई थी। इस दौरान वह अपने तीन छोटे बच्चों को घर पर ही छोड़ गई थी। जब सुल्तान ने अपनी पत्नी से वापस लौटने का आग्रह किया, तो पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन



साजिश रचकर जेल भिजवाया, बहन से भी बदसलूकी
आरोप है कि 21 जुलाई 2024 को एक सोची-समझी साजिश के तहत, नेत्रपाल और सुमन ने मिलकर सुल्तान, उसके पिता और भाई को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने सुल्तान की बहन के साथ भी अभद्रता की, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित सुल्तान 20 अक्टूबर 2025 को जमानत पर जेल से रिहा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को यमुना में फेंकने की धमकी
रिहाई के बाद 8 नवंबर 2025 को जब सुल्तान अपने बच्चों के साथ टेंपू से कहीं जा रहा था, तभी नेत्रपाल, उसके भाइयों और सुमन ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने सुल्तान की चार वर्षीय पुत्री का गला दबाने की कोशिश की और धमकी दी कि यदि वह इस इलाके में दोबारा दिखाई दिया तो उसके तीनों बच्चों को यमुना नदी में फेंक दिया जाएगा। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि थाना बसई मोहम्मदपुर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed