फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news teacher suspended

Firozabad News: चार्ज न देने पर सहायक अध्यापक निलंबित

Sun, 23 Nov 2025 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
firozabad news teacher suspended
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय अतुर्रा, शिकोहबाद में विद्यालय के चार्ज (प्रभार) के संबंध में चल रहे विवाद में अब सहायक अध्यापक विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर निलंबन के बाद बहाल हुई इंचार्ज प्रधानाध्यापिका भावना शर्मा को एसएमसी कैश बुक और स्टॉक पंजिका का चार्ज न देने और जांच में सहयोग न करने का गंभीर आरोप है। निलंबित सहायक अध्यापक को बीआरसी जसराना से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

निलंबित इंचार्ज प्रधानाध्यापिका भावना शर्मा को पहले ही 22 अगस्त 2025 को निलंबित किया जा चुका था, जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच अधिकारी ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आख्या भेजी। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि 4 अक्तूबर 2025 को शिक्षक विजय कुमार और भावना शर्मा को आमने-सामने पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था, लेकिन विजय कुमार ने उनके साथ बैठने और चार्ज देने से स्पष्ट इनकार कर दिया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक विजय कुमार पर को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


मूल प्रधानाध्यापिका की पीड़ा
इधर, पहले से भावना शर्मा ने भी अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें अभी तक स्टॉक पंजिका और एसएमसी कैशबुक सहित संपूर्ण चार्ज नहीं दिलवाया गया है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि सम्पूर्ण चार्ज की मांग करने पर उन्हें पुनः निलंबित किया जा सकता है। उन्होंने बीएसए से अनुरोध किया है कि उन्हें मूल विद्यालय में बहाल करने से पहले शिक्षक विजय यादव से पूर्ण चार्ज दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जांच अधिकारी नामित
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सहायक अध्यापक विजय कुमार के मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, टूंडला ज्योति पाठक को नामित किया है। उन्हें 15 दिन के अंदर आरोप पत्र जारी करते हुए अपनी आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान विजय कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed