{"_id":"65c2b1091fca33bb8409c989","slug":"firozabad-news-shikhoabad-lady-body-found-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-117247-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 10 दिन बाद नहर से बरामद हुआ विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 10 दिन बाद नहर से बरामद हुआ विवाहिता का शव
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गणतंत्र दिवस के दिन ससुरालीजन से विवाद के बाद नहर में कूदी विवाहिता का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिलोटिया निवासी करिश्मा (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव नगला शीतला थाना मुरसान जनपद हाथरस निवासी विष्णु के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन की ओर से दहेज के लिए विवाहिता को परेशान किया जा रहा था। विवाहिता कुछ समय पूर्व अपने मायके अपने पिता अशोक कुमार के पास आकर रहने लगी थी। इस बीच भी उसने अपने पति से कई बार बात की और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। गणतंत्र दिवस के दिन विवाहिता ने ससुरालीजन से विवाद के बाद नहर में छलांग लगा दी। जिसकी तलाश के लिए शिकोहाबाद पुलिस ने आगरा से पीएसी गोताखोरों को भी बुलवाया था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब शिकोहाबाद पुलिस ने विवाहिता का शव भांडरी नहर पुल के पास से बरामद हुआ है।
फोटो-02-मृतका करिश्मा का फाइल फोटो