{"_id":"6a876b7c5b0880583401f0cc","slug":"firozabad-news-shikhoabad-girls-hostal-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-182649-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद में छात्राओं के लिए बनेगा 100 बेड का छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद में छात्राओं के लिए बनेगा 100 बेड का छात्रावास
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-202-पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि राजीव गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी राज कुमार चौधरी से
शिकोहाबाद। बाहर से आकर नगर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन के निर्देश पर नगर में 100 बेड क्षमता वाले भव्य बहुमंजिला महिला छात्रावास के निर्माण की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने नगर पालिका अधिकारियों संग कई संभावित जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया।
समाज कल्याण अधिकारी राजमती शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद पहुंचीं। उन्होंने पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि राजीव गुप्ता और अधिशासी अधिकारी राज कुमार चौधरी के साथ शासन की इस योजना पर चर्चा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए छात्रावास का निर्माण नगर के मुख्य इलाके या शैक्षणिक संस्थानों के समीप ही कराया जाएगा।
जमीन उपलब्धता के सिलसिले में समाज कल्याण अधिकारी ने आदर्श कृष्ण महाविद्यालय तथा नारायण महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ भी बैठक कर परिसर में भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर कॉलेज प्रबन्धनों से विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल की 3 हजार वर्ग मीटर जमीन पर नजर
छात्रावास के लिए वैकल्पिक भूमि के तौर पर कोतवाली के समीप स्थित पुराने सरकारी अस्पताल परिसर की भूमि का भी निरीक्षण किया गया। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यदि सीएमओ द्वारा करीब 3 हजार वर्ग मीटर जमीन हस्तांतरित कर दी जाती है, तो वहां छात्रावास का निर्माण कराया जा सकता है। इसके लिए शीघ्र ही सीएमओ से पत्राचार कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।