फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road accident death

Firozabad News: जलेसर ब्लॉक प्रमुख के भतीजे समेत दो को सीएनजी टैंकर ने रौंदा, मौत

Fri, 08 May 2026 02:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road accident death
मृतक देवेंद्र उर्फ देवा का फाइल फोटोपरिजन - फोटो : samvad
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद-जलेसर रोड पर बुधवार रात टहल रहे तीन युवकों में से दो को एक तेज रफ्तार सीएनजी टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में जलेसर (एटा) की ब्लॉक प्रमुख भूदेवी के भतीजे देवेंद्र उर्फ देवा (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी गेंदालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे में तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात ही पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने दोनों शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र स्थित गांव नगला गंगा निवासी देवेंद्र उर्फ देवा (28) अपने ताऊ और जलेसर की ब्लॉक प्रमुख भूदेवी के प्रतिनिधि अशोक यादव के भतीजे थे और फिरोजाबाद-जलेसर रोड स्थित उनके राम सेतु डेयरी प्राइवेट लिमिटेड चिलर प्लांट पर रहते थे। बुधवार रात देवेंद्र अपने साथी गेंदालाल निवासी काजीपुर बदनपुर, सकरौली और एक अन्य युवक के साथ हाईवे स्थित उसायनी दिनौली कट पर खाना खाकर टहलने निकले थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, तीनों युवक सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार सीएनजी टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और गेंदालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गेंदालाल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही गेंदालाल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक देवेंद्र अपने पीछे पत्नी आरती, तीन साल की बेटी और सवा साल के बेटे को बिलखता छोड़ गए हैं। देवेंद्र के चचेरे भाई अवागढ़ में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले गए।


हादसे के संबंध में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
-अरुण कुमार चौरसिया, सीओ टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed