फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZAbad news rain

Firozabad News: रुक-रुक होती रही बारिश, नई आबादी में बढ़ी लोगों की मुसीबत

Sat, 06 Sep 2025 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
FIROZAbad news rain
भीषण बारिश में कुर्सी से बचाव कर जाते लोग। संवाद
फिरोजाबाद। कांच नगरी में शुक्रवार को मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। सूरज दिनभर गायब रहा, पूरे दिन सूरज की झलक नजर नहीं आई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। दिन में कई दौर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हुई। बारिश से नई आबादी व निचले इलाके वाले वार्डों में लोगों को परेशानी हुई। वहीं बारिश के कारण कई इलाकों में पानी की निकासी का काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण शहर के लाइनपार और बंबा बाईपास से सटे इलाकों में जलभराव की समस्या गहरा गई है। लगातार बारिश के कारण वार्ड 63,59,52 के अलावा दतौजी, रहना, रैपुरा आदि क्षेत्रों में लोग जलभराव की समस्या से जूझते दिखाई दिए । वहीं शहर के आंतरिक भाग में भी गली व सड़कों पर जलभराव दिखा। हालांकि शिकायतों के आधार पर निगम के जलकल विभाग की टीमें पानी निकासी को पहुंची। अवर अभियंता जलकल अभिषेक कुमार ने बताया कि पार्षदों व आमजन की शिकायत के आधार पर शुक्रवार 16 स्थानों पर टीमें भेजी गईं।
विज्ञापन

बारिश से निचले इलाकों में हुआ जलभराव : शिकोहाबाद। नगर में रुक-रुककर हुई बारिश से विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर रुक-रुककर हुई तेज बारिश से कटरा बाजार में जलभराव हो गया। सड़कों पर एक फुट से अधिक पानी भर गया। ऐसे में दोपहिया वाहनों की गति भी मंद पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश लोगों को अपने वाहनों को पानी से खींचकर ले जाना पड़ा। वहीं बारिश से नगर क्षेत्र के निचले इलाके के साथ ही पक्का तालाब, तहसील तिराहा, मोहम्मद माह, शंकरपुरी, हाईवे की सर्विस रोड सहित एक दर्जन से अधिक इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed