फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS PRAVEEN TOGADIYA

Firozabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने की पहल करे केंद्र सरकार

Mon, 09 Dec 2024 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS PRAVEEN TOGADIYA
नारखी (फिरोजाबाद)। राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया का नारखी क्षेत्र में जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहा है। उसके लिए केंद्र सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। संगठन की ओर से कुंभ मेला के लिए एक-एक मुट्ठी अनाज घर-घर से एकत्रित करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के लिए मैं और मेरा संगठन 24 घंटे तैयार है। उन्होंने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि इसकी रोकथाम होनी चाहिए। उन्होंने प्रयागराज में रहे कुंभ मेला के लिए एक मुट्ठी अनाज घर-घर से एकत्रित करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला में एक करोड़ लोगों की निशुल्क खाने, इलाज एवं रहने की व्यवस्था की गई है। इलाहाबाद में बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाकर आने वाले श्रद्धालुजनों को ठहराने की पूर्ण व्यवस्था की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरा मुकेश कुमार, शिवा सिंह, सनी, युगल, अंकित तिवारी, चेतन सिंह, अभिषेक, सुमित प्रताप, विष्णु, श्याम, मोहित, हिमांशु, राजा भैया, कान्हा ठाकुर, प्रियांशु शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed