फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news police encounter

Firozabad News: मुठभेड़ में 15 हजारी अंतरराज्यीय चोर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
firozabad news police encounter
फोटो13मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी, साथ में मौजूद पुलिस टीम। विभाग स्रोत - फोटो : Samvad
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से लाखों रुपये के चोरी के सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने लालऊ-बिहारीपुर मार्ग पर घेराबंदी की थी। गिरफ्तार बदमाश की पहचान आदिल उर्फ कादिर निवासी कटरा पठानान के रूप में हुई है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आदिल के लालऊ क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू की। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस गोलीबारी में आदिल घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने आदिल के पास से एक सोने का हार, जंजीर, दो अंगूठियां, दो टॉप्स और असलहा बरामद किया है। वारदातों में प्रयुक्त होने वाला एक छोटा हाथी भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश आदिल बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कई जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें फिरोजाबाद, आगरा, गाजियाबाद और संभल शामिल हैं। उस पर चोरी, लूट और जानलेवा हमले के आरोप हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, साथी की तलाश जारी
मुठभेड़ में घायल आदिल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए उसके साथी की पहचान मुस्ताक अली निवासी करहल, मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस टीमें मुस्ताक अली की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed