{"_id":"69a9dcf582d5f58cc709626c","slug":"firozabad-news-petrol-pump-staff-beaten-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-169194-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप स्वामी सहित सेल्समैन को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप स्वामी सहित सेल्समैन को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
112, सीसीटीवी में पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटते दवंगसीसीटीवी फुटेज
टूंडला। बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही बचाने आए पेट्रोल पंप स्वामी की पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पीड़ित पेट्रोल पंप स्वामी के पुत्र ने चार नामजद सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद के थाना उत्तर जैन नगर खेड़ा 70 निवासी हिमांशु मित्तल के पिता अशोक मित्तल तीन मार्च शाम सात बजे जरौली कट थाना टूंडला स्थित कलश फिलिंग स्टेशन पर बैठे थे। आरोप है कि तभी समीक उर्फ चिल्ली, उसका भाई सनी उर्फ तितली और इसके साथी विष्णु, बिल्लू निवासी अलीनगर कैंजरा थाना टूंडला व तीन अन्य युवक दो बाइकों पर आकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन विनोद कुमार निवासी बैंदी थाना उत्तर के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट होता देख बचाने आए पेट्रोल पंप स्वामी अशोक मित्तल की पिटाई कर दी। मारपीट में अशोक गंभीर घायल हो गए। साथ ही आरोपी समीक और सनी ने उन्हें जान से मारने की नीयत से तमंचा से फायर कर दिया। पीड़ित ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की सीसीटीवी से तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।